अभी भी फेसबुक से संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं अमिताभ

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन इस बात से नाराज हैं कि अपने फेसबुक अकाउंट पर वह सारे फीचर का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह फेसबुक पर अपनी राय पोस्ट करना चाहते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे क्योंकि उनका पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है।

अमिताभ ने रविवार को ट्वीट किया, “अरे यार एफबी तू क्यों नहीं खुलता है मेरे लिए, फुल में डालना है यार, उसमें कुछ बातें मेरी।”

पिछले हफ्ते भी फिल्म ‘पा’ के अभिनेता ने ट्विटर के जरिए शिकायत की थी, “हैलो फेसबुक। जाग जाओ, मेरा पेज पूरी तरह से नहीं खुल रहा है, ऐसा कई दिनों से है। शिकायत करने के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल करना पड़ा।”

अभिनेता रोजमर्रा की अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को साझा करते रहते हैं।

अमिताभ फिलहाल फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह जल्द ही टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493