अभी शादी के लिए तैयार नहीं आलिया

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कथित तौर पर डेटिंग कर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह फिलहाल शादी नहीं करने जा रहीं हैं, क्योंकि शादी के लिहाज से उनकी उम्र अभी बहुत कम है।

22 वर्षीया आलिया ने आईएएनएस को बताया, “मैं शादी नहीं कर रही। अभी मैं इसके लिए बहुत छोटी हूं।”

‘हाईवे’ की अभिनेत्री आलिया अपनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ‘शानदार’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आलिया शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493