अभ्यास मैच में निशांका को लगी सिर में चोट

कोलंबो, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और श्रीलंका बोर्ड एकादश के बीच यहां खेले गए टूर मैच में बुधवार को उस समय खलल पड़ गया जब मेजबान टीम के खिलाड़ी पाथुम निशांका को सिर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, निशांका फिल्डिंग के दौरान शॉर्ट लेग पर खड़े थे तभी ऑफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर लगा। निशांका ने हालांकि हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वह उसी समय जमीन पर गिर गए।

इतने में इंग्लैंड टीम के डॉक्टर मोइज मोघल मैदान पर आ गए। निशांका ने तकरीबन 20 मिनट तक कुछ नहीं कहा और उन्हें फिर स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। उन्होंने गले में दर्द की शिकायत की।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश के कोच अविशका गुणावर्दने ने कहा, “इस समय वह ठीक हैं और होश में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। हां उनका एमआरआई स्कैन किया जा रहा जिससे पता चल सके की खून नहीं बहा है और सब कुछ ठीक है।”

मैच 20 मिनट तक रूका और इसके बाद चायकाल की घोषणा कर दी गई। इसके बाद मैच शुरू हुआ जिसका नतीजा ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493