अमजद अली खान ने दिल्ली के स्मारकों में शूटिंग का मजा लिया

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। सरोद उस्ताद अमजद अली खान के कुछ संगीत वीडियो की यहां ऐतिहासिक स्मारकों में हाल ही में शूटिंग की गई। उनका कहना है कि संगीत के साथ राजधानी की ऐतिहासिक इमारतों को देखना एक ‘अलग अनुभव’ रहा।

‘सारेगामा इंडिया’ ने पिछले साल एक एप लॉन्च किया था और अब उन्होंने इसमें एक नया फीचर जोड़ा है, जिसमें उपभोक्ता वीडियो देख पाएंगे।

अमजद अली खान ने यहां हुमायूं का मकबरा और पुराना किला में राग तिलंग तराना और राग मलकान के वीडियो की शूटिंग की।

अमजद ने कहा, “अब लोग केवल संगीत सुनना ही नहीं चाहते, बल्कि कलाकारों को प्रस्तुति देते भी देखना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “कुतुब मीनार, पुराना किला और हुमायूं के मकबरे जैसी खूबसूरत जगहों पर शूटिंग माहौल को और भी शानदार बना देती है। मुझे इसमें बेहद मजा आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493