अमतिाभ के साथ तुलना से आभारी : रोनित रॉय

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने कहा है कि उन्हें काफी खुशी और गर्व का एहसास होता है जब लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन के साथ करते हैं।

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय ने कहा है कि उन्हें काफी खुशी और गर्व का एहसास होता है जब लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन के साथ करते हैं।

रोनित को अक्सर भारतीय टेलीविजन का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है और हिदी तथा अंग्रेजी भाषा में उनकी पकड़ इस तुलना को और भी सच बनाती है।

मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जब एक पत्रकार ने उनके आगामी शो ‘डील और नो डील’ की तुलना ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में की गई बिग बी की मेजबानी से की तो उन्होंने कहा, “क्यों? क्योंकि मैं हिदी में बात करता हूं। हमेशा, और यह काफी अच्छा है। अगर आपने ऐसा सोचा तो मैं काफी आभारी हूं।”

रोनित ने कहा, “वह फिल्म जगत के स्तंभ हैं। एक दिग्गज हैं। उन्होंने हर तरह का काम किया है। जब वह मंच पर बैठकर कविता कहते हैं तो वह जादुई लगता है। मैं उस जादू से प्रेरित हूं। तो जब लोग मेरी तुलना उनसे करते हैं तो मुझे काफी गर्व महसूस होता है।”

रोनित का आगामी शो ‘डील और नो डील’ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप पर है। इस शो में परिवार के सदस्यों को एक करोड़ रुपये जीतने के लिए उनके भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493