अमरुता ने मुझे उर्मिला की याद दिलाई : अहमद खान

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। डांस रियलिटी टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 6’ में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आने को तैयार कोरियोग्राफर-फिल्मकार अहमद खान ने इस शो की मेजबानी कर रहीं अमरुता खानविलकर के बारे में कहा कि उन्होंने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की याद दिला दी है।

शो की कुछ प्रस्तुतियां देखने के बाद अहमद अतीत में खो गए और उन्होंने याद किया कि उन्होंने किस तरह लोकप्रिय गीत ‘रंगीला रे’ के लिए उर्मिला को कोरियोग्राफ किया था।

जब अमरुता ने उर्मिला के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा तो अहमद ने कहा, “सबसे पहले, मैं यह कहूंगा कि आपने मुझे उर्मिला मातोंडकर की याद दिला दी। वह एक ऐसी कलाकार थीं, जो नृत्य के हर स्टेप पर ग्रेस के साथ थिरक सकती थीं।”

‘डांस इंडिया डांस सीजन 6’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।

इसमें मर्जी पेस्तोनजी, मिनी प्रधान, मुदस्सर खान निर्णायक मंडल के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493