बेंगलुरू, 17 मार्च (आईएएनएस)। किफायती कंपनी एयरएशिया इंडिया ने गुरुवार को घोषणा कर कहा है कि कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष के लिए अमर अबरोल को नियुक्त किया गया है।
अमर एक अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेंगे। वह मौजूद अध्ययक्ष मिट्टू चांडिल्य की जगह लेंगे, जिनका अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो रहा है। अमर फिलहाल ट्यूनमनी के साथ काम कर रहे हैं।
टाटा सन्स और एयर एशिया बरहाड ऑफ मलेशिया की संयुक्त विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, “सीईओ की भूमिका को सुचारु रूप से चलाने के लिए चांडिल्य अप्रैल के अंत तक कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath