अमल सहरावत बोल्ड सीन करते असहज दिखे

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अमल सहरावत ने कहा कि आगामी फिल्म ‘चुड़ैल स्टोरी’ में बोल्ड सीन करने के दौरान शुरू में असहज रहे।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “शुरुआत में मुझे बहुत असहज महसूस हुआ। लेकिन धीरे-धीरे मैं खुद को अपने किरदार में ढालता गया और मुझे खुला बदन दिखाने में जरा भी झिझक महसूस नहीं हुई।”

अमल इससे पहले बड़े पर्दे पर राम गोपाल वर्मा की वर्ष 2013 में आई फिल्म ‘सत्या 2’ में दिखे थे। छोटे पर्दे पर उन्हें लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संग्राम के किरदार में देखा जा सकता है।

यह कहने पर कि आपका बोल्ड अवतार देखकर आपके प्रशंसक तो अचंभित हो जाएंगे, अमल ने कहा, “विविधता जिंदगी को मजेदार बनाती है और मुझे भरोसा है कि वे ऐसे दृश्य देखने में शर्माएंगे नहीं, क्योंकि सभी दृश्यों को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है, सौंदर्यपरक बनाया गया है। इसके अलावा वे मेरे रोमांटिक दृश्य भी देखेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि बोल्ड सीन करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा, अमल ने कहा, “मुश्किल क्यों? एक अभिनेता होने के नाते मेरा फर्ज है कि मैं अपने किरदार में ईमानदारी से खरा उतरूं और यह सब मैंने पूरे इत्मीनान से किया।”

सूर्यप्रकाश लक्कोजू निर्देशित ‘चुड़ैल स्टोरी’ इसी सप्ताह शुक्रवार को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493