लॉस एंजेलिस, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमांडा बायन्स वर्ष 2018 में खुद को व्यस्त रखने की तैयारी में जुटी हैं।
लॉस एंजेलिस, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमांडा बायन्स वर्ष 2018 में खुद को व्यस्त रखने की तैयारी में जुटी हैं।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ से उनके वकील ने कहा, “अमांडा अपने करीबी दोस्तों के साथ नए साल के जश्न के लिए उत्साहित हैं।”
उन्होंने कहा, “वर्ष 2018 में उनकी फैशन स्कूल को पूरा करने की योजना है और वह अभिनय में भी वापसी कर सकती हैं। उनके पास कई प्रस्ताव हैं लेकिन वह वापसी के लिए सही परियोजना के इंतजार में हैं।”
बायन्स वर्तमान में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेडाइजिंग में अध्ययन कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath