नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ की सह-अभिनेत्री अमायरा दस्तूर की खूब तारीफें कर रहे हैं।
‘मिस्टर एक्स’ का पहला गीत ‘तू जो है’ रिलीज हो गया है, जिसमें इमरान और अमायरा हैं। इमरान कहते हैं कि उनकी जोड़ी ने गाने में जादू पैदा कर दिया है। गाने को लिखा और गाया अंकित तिवारी ने है।
इमरान ने एक बयान में कहा, “एक अर्से बाद मेरे प्रशंसकों को ‘तू जो है’ में मेरा सर्वश्रेष्ठ रूप मिलेगा। अमायरा बहुत प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। हमने मिलकर गाने में जादू पैदा कर दिया है। अंकित ने इसे खूबसूरती से गाया है और यह मेरे पसंदीदा गानों में सबसे ऊपर है। आशा करता हूं कि मेरे प्रशंसकों को भी यह पसंद आएगा।”
‘मिस्टर एक्स’ 17 अप्रैल को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath