अमाला पॉल से अलग हुए निर्देशक विजय

चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्मकार विजय ने बताया कि वह पत्नी अमाला पॉल से अधिकारिक तौर पर अगल हो चुके हैं।

चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल फिल्मकार विजय ने बताया कि वह पत्नी अमाला पॉल से अधिकारिक तौर पर अगल हो चुके हैं।

उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी इस तरह टूटेगी। अमाला लोकप्रिय दक्षिणी अभिनेत्री हैं।

विजय ने बताया, “मैं खबरों में अपने और अमाला के अलगाव की गलत खबरें पढ़ रहा हूं। मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि सच केवल इतना है कि अलगाव हो चुका है और सभी अफवाहें गलत हैं। अलगाव का कारण मुझे छोड़ किसी को नहीं पता है।”

उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह अमाला से इसलिए अलग नहीं हुए कि उनका परिवार नहीं चाहता कि अमाला फिल्मों में अभिनय करें।

उन्होंने कहा, “अमाला फिल्मों में अपना करियर जारी रखना चाहती हैं। मैंने अधिक से अधिक उन्हें समर्थन दिया और शादी के बाद उन्होंने अभिनय जारी रखा। यह नया आरोप है कि मैं और मेरा परिवार उन्हें अभिनय से रोक रहा है, जो पूरी तरह गलत है।”

विजय और अमाला 12 जून, 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे।

अलगाव के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया, “किसी भी वैवाहिक संबंधों का आधार ईमानदारी और विश्वास है और जहां ये ना हो वहां शादी का कोई मतलब नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493