अमिताभ, आमिर के नाम है 2018 की दिवाली

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिदोस्तां’ में अमिताभ बच्चन और आमिर खान को साथ देखा जाएगा और यह 2018 में दिवाली पर रिलीज होगी।

वाईआरएफ पहली बार बड़े पर्दे पर दोनों कलाकारों को साथ लाने जा रहा है।

एक बयान में कहा गया कि ‘धूम-3’ के लेखक-निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य (विक्टर) एक बार फिर इस फिल्म में आमिर के साथ काम कर रहे हैं।

आमिर ने फेसबुक पर जारी अपने पोस्ट में कहा, “आखिरकार, अमिताभ के साथ काम करने के जिस पल का मुझे इंतजार था वह आ गया। शुक्रिया आदित्य चोपड़ा, विक्टर ‘ठग्स ऑफ हिदोस्तां’ के लिए। अपने जीवन में जिन्हें आदर मानता हूं, उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं।”

दिग्गज कलाकार ने कहा, “इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी और इसकी रिलीज 2018 की दिवाली के लिए तय की गई है।”

इस फिल्म की अभिनेत्री के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493