अमिताभ, आमिर ने की ‘निल बटे सन्नाटा’ की तारीफ

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान ने स्वरा भास्कर की फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ की तारीफ की है। उन्होनें इसे एक प्रेरक और बढ़िया फिल्म करार दिया।

फिल्म में स्वरा को 15 वर्षीया बच्ची की मां की भूमिका निभाते देखा जाएगा। इसका निर्देशन ‘दंगल’ के निर्देशक नीतीश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।

आमिर ने सोमवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने ‘निल बटे सन्नाटा’ फिल्म देखी। काफी प्रेरक और बढ़िया फिल्म है। बेहतरीन अभिनय। देखने लायक फिल्म।”

अमिताभ ने भी ट्विटर पर फिल्म के बारे में अपने विचार रखे और कहा, “नीतिश की पत्नी अश्विनी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ देखी। इसमें रोहन-विनायक का संगीत है। नीतीश ने ‘भूतनाथ 2’ का निर्देशन किया है। “

आनंद.एल. राय निर्मित इस फिल्म में स्वरा के अलावा रत्ना पाठक और पंकज त्रिपाठी भी हैं। यह 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493