अमिताभ का ट्विटर हैंडल हुआ हैक

मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल किसी ने हैक कर लिया है। अमिताभ सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहने वाली सिनेहस्तियों में शुमार हैं।

72 वर्षीय अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को सूचित किया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया है।

अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, “मेरा ट्विटर हैंडल हैक हो चुका है। सेक्स साइट को जानबूझ कर पोस्ट किया गया है। जिस किसी ने भी यह किया है, वह कृपया कोई और शिकार ढूंढे, मुझ इसकी जरूरत नहीं है।”

अमिताभ के ट्विटर पर 1.6 करोड़ फॉलोवर्स हैं। दिलीप कुमार, हेमा मालिनी और शाहरुख खान जैसी हस्तियां ट्विटर पर उनको फॉलो करती हैं।

अमिताभ अपने प्रशंसकों तक पहुंच बनाने और उनसे जुड़े रहने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। वह अपनी पेशेवर और व्यक्तिगत दिनचर्या और जीवनशैली को प्रशंसकों से साझा करने के लिए सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर अपने प्रशंसकों को ‘एक्सटेंडेड फैमिली’ कहकर संबोधित करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493