अमिताभ के टीवी शो के सेट पर आग

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के आगामी टेलीविजन शो ‘आज की रात है जिंदगी’ के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान शुक्रवार को सेट पर आग लग गई।

हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, सेट पर लगी सोफ्टी लाइट के ज्यादा गर्म हो जाने के कारण आग लगी। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। अमिताभ ने सभी कर्मियों को शांत रहने की सलाह दी।

अमिताभ इस शो से 15 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। आग लगने के कारण शो की शूटिंग 45 मिनट के लिए ठप पड़ गई।

टीवी शो ‘आज की रात है जिंदगी’ के कांसेप्ट के बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके ट्रेलर से पता चला है कि शो काफी मजेदार होने वाला है।

अमिताभ इस शो के हर पहलू पर ध्यान दे रहे हैं। शो का प्रीमियर 18 अक्टूबर को होगा।

टीवी शो के पहले एपिसोड में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को देखा जाएगा।

शिल्पा ने अमिताभ के साथ एक फोटो ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493