नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। हाल में अपनी ‘खराब प्रस्तुति’ की वजह से विवादों में रहे पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म में गाना पसंद करेंगे।
शफकत और अमिताभ ने हाल में वर्ल्ड टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच साझा किया। दोनों ने अपने-अपने देश का राष्ट्रगान गाया था।
शफकत की प्रस्तुति की तकनीकी दिक्कतों के चलते किरकिरी हो गई थी।
अमिताभ के साथ मंच साझा करने के अनुभव के बारे में शफकत ने कहा, “यह एक कमाल का अनुभव था, लेकिन अगर साउंड संबंधी दिक्कत न हुई होती, तो यह अनुभव और बेहतर हो सकता था। मैं घबराया हुआ नहीं था। मेरा सारा ध्यान इस पर था कि यह (प्रस्तुति) अच्छे से होनी चाहिए।”
मौका मिले तो अमिताभ के लिए गाना गाएंगे?
इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं ऐसा करना पसंद करूंगा।”
dharmpath.com dharmpath