मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग के दौरान पसली में चोट लग गई। उन्होंने ट्विटर पर खुद इसकी जानकारी दी।
अमिताभ ने ट्वीट किया, “सीटी स्कैन से पता चला है कि सामने तरफ की पसली में चोट आई है। इसे ठीक होने में कुछ समय लगेगा।”
अमिताभ ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, वह शूटिंग के लिए कोलकाता गए थे, अब वापस आ रहे हैं।
‘टीई3एन’ का निर्माण सुजॉय घोष और निर्देशन रिभू दासगुप्ता कर रहे हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath