मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड में 2003 में आई फिल्म ‘द ग्रेट गेट्स्बे’ से कदम रखने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें अभी हॉलीवुड जाने की कोई जल्दबाजी नहीं है।
अमिताभ ने कहा कि उनके पास अभी इस समय हॉलीवुड की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान और निम्रत कौर जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहराया है।
अमिताभ से जब हॉलीवुड जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अभी हॉलीवुड जाने की कोई योजना नहीं है।
अमिताभ ने आईएएनएस से ई-मेल पर कहा, “अभी हॉलीवुड से संबंधित मेरे पास कोई प्रस्ताव नहीं है, इसलिए इसका जवाब न है।”
बाज लुहरमान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द ग्रेट गेट्स्बे’ में अमिताभ के अलावा लियोनाडरे डीकेप्रियो, केरे मुलिगन और टोबे मागुइरे भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अमिताभ ने मेयेर वोल्फशेइम का किरदार निभाया था।
dharmpath.com dharmpath