मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ शो में प्रतिभागियों की लाइव प्रस्तुति देखना सौभाग्य की बात है।
बयान के मुताबिक, अमिताभ ने अपनी फिल्म ‘102 नाट आउट’ के प्रचार के लिए ऋषि कपूर के साथ शो के सेट पर पहुंचे थे।
बिग बी ने बीर राधा शेरपा के एक्ट की प्रशंसा की।
बिग बी ने कहा, “मैं इस प्रस्तुति को देखने के बाद बीर की कोरियोग्राफी का प्रशंसक हो चुका हूं। प्रत्येक अभिनय के पीछे अपनी दृष्टि और रचनात्मकता को देखना अविश्वसनीय है। वह वास्तव में हर प्रतिभागी में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा लाते हैं। सभी एक्ट्स शानदार हैं और इसे लाइव देखना सौभाग्य की बात है।”
dharmpath.com dharmpath