मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने ग्लासगो में सुजॉय घोष की अगली फिल्म ‘बदला’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
अमिताभ ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “सड़क मार्ग से लंदन से ग्लासगो पहुंचने में साढ़े नौ घंटे लगे..’बदला’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं..पहले दिन ही बदला ले लिया यूनिट ने।”
उन्होंने कहा, “लेकिन कोई पछतावा नहीं। बेहतरीन सड़कें, नरमदिल व सज्जन यात्री। आचरण में विनम्र और सहायक। कुछ क्षण के लिए कमरे में थोड़ा सा खो गया, जैसा हमेशा होता है लेकिन जल्द ही एडजस्ट कर लिया और सहज हो गया।”
फिल्म ‘पीकू’ के अभिनेता ने कहा कि उनके लिए यह यात्रा थका देने वाली नहीं थी।
फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। दोनों फिल्म ‘पिंक’ में साथ काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath