अमिताभ ने ‘टीई3एन’ की शूटिंग कोलकाता में करने का सुझाव दिया था

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग पहले गोवा में की जानी थी, लेकिन जब शूट की अनुमति नहीं मिल सकी तो मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में फिल्म की शूटिंग करने का सुझाव दिया।

अमिताभ ने यहां फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा, “फिल्म निर्माता फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा गए थे, लेकिन कुछ अनुमति की समस्या की वजह से वहां शूटिंग नहीं कर पाए। उन्होंने (फिल्म निर्माताओं) वापस आकर कहा, ‘अब हम क्या करें?’ मैंने कहा, ‘कोलकाता चलते हैं।’ उन्होंने मुझसे कहा कि आप कोलकाता जा सकते हैं, तो मैंने कहा ‘क्यों नहीं?”‘

उन्होंने कहा, “हमने कोलकाता में डेराडंडा गिराया और एक बार के लंबे शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग पूरी की।”

फिल्म में अमिताभ जॉन विश्वास का किरदार निभा रहे हैं, जो रहस्यमय स्थितियों के बीच अपनी लापता पोती ढूंढ़ रहे होते हैं

बिग बी ने बताया कि कोलकाता उनके बेहद करीब है।

अमिताभ ने कहा, “शुरुआत में, मैं इससे बहुत आकर्षित था, जब आपको पहली नौकरी मिलती है तो आपको आजादी मिलती है, आप अपने तरह से जीते हैं।”

फिल्म ‘टीई3एन’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बाल जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493