अमिताभ ने ‘पुनर्जन्म’ की दुआ मांगने वालों का आभार जताया

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन 33 साल पहले आज (2 अगस्त) ही के दिन ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए थे। वह हादसा कहीं न कहीं उनका ‘पुनर्जन्म’ है। अमिताभ ने उनकी नई जिंदगी के लिए दुआ मांगने वालों का शुक्रिया अदा किया है।

अमिताभ (72) को उस हादसे के बाद करीब दो महीने तक मुंबई के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ना था।

महानायक ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “2 अगस्त, 1982। मैं ‘कुली’ के हादसे के बाद जिंदा हुआ। घर लौटने पर पहली बार अपने पिता को रोते देखा। 2 अगस्त को मेरे पुनर्जन्म के लिए प्रार्थनाएं और कामनाएं करने वाले सभी लोगों को मेरा हाथ जोड़कर आभार।”

अमिताभ ने एक पुरानी फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह अपने दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन के पांव छूते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मनमोहन देसाई की ‘कुली’ के सेट पर सह-कलाकार पुनीत इस्सर के साथ मारधाड़ दृश्य की शूटिंग के दौरान अमिताभ को एक मेज पर गिरने के बाद जमीन पर गिरना था।

लेकिन पुनीत द्वारा भूलवश पेट में मारे जाने और लड़खड़ा कर मेज के कोने से टकराने की वजह से अमिताभ के पेट के अंदर खून बहना शुरू हो गया।

अमिताभ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और दो अगस्त को उनकी सर्जरी हुई। वह करीब-करीब कोमा में रहे। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कई महीने लगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493