अमिताभ ने फिल्म ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग खत्म कर ली है। वह इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ दिखेंगे।

अमिताभ बच्चन ने बुधवार को ट्वीट किया, “मेरी एक और परियोजना समाप्त हुई..अभी-अभी ‘102 नॉट आउट’ की शूटिंग से वापस आया हूं..यह खत्म हुआ और अब अगले के लिए काम शुरू।”

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फिल्म 102 वर्षीय व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म में ऋषि कपूर बच्चन के 75 वर्षीय बेटे का किरदार निभा रहे है।

इन अभिनाताओं को फिल्म में बूढ़ा दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स का उपयोग किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493