अमिताभ बच्चन ने मां को दिया अपने स्टाइल का श्रेय

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाइल का श्रेय अपनी मां को दिया है। उनका कहना है कि उन्हें फैशन और स्टाइल की समझ अपनी मां तेजी बच्चन से मिली है।

मुंबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाइल का श्रेय अपनी मां को दिया है। उनका कहना है कि उन्हें फैशन और स्टाइल की समझ अपनी मां तेजी बच्चन से मिली है।

अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मां और मैं, 1950 के दशक की शुरुआत, मां ने मुझे फैशन और स्टाइल की समझ दी। यह मेरा पहला सूट, टाई और अन्य चीजें हैं, जो इलाहबाद में एक समारोह में शामिल होने के लिए मां ने मुझे पहनने को कहा था। फैशन या स्टाइल को लेकर उनके द्वारा दी गई समझ कभी नहीं बदली।”

अमिताभ (75) हिंदी सिनेमा के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493