अमिताभ बच्चन ने साझा की पुरानी तस्वीरें

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों के साथ गुजरे जमाने की तस्वीरें साझा की।

एक श्वेत और श्याम (ब्लैक एंड व्हाईट) तस्वीर में बिग बी दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र के साथ नजर आ रहे हैं, जो एक-दूसरे को देखकर मुस्करा रहे हैं।

अमिताभ ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, “जब धर्मजी ‘कुली’ दुर्घटना के बाद सेट पर पहले दिन मुझसे मिलने आए।”

अभिनेता (73) ने 1982 की फिल्म ‘नमक हलाल’ के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने पत्नी जया बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों प्रशंसकों से घिरे और ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “आज आज है..पर बीते दिन भी आज हैं..सालों पहले फिल्म के प्रीमियर पर।”

अमिताभ आगामी फिल्म ‘पिंक’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493