अमिताभ भट्टाचार्य ने बच्चों के चैनल के लिए गाना लिखा

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने सोनी वाईएवाई के लिए गाना लिखा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क का यह बच्चों का नया मनोरंजन चैनल है।

गाने का शीर्षक है ‘वाईएवाई फिलासफी’। इस गाने को चैनल के ब्रांड एंबेसडर और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्माया गया है।

भट्टाचार्य ने कहा, “यह बहुत ही अनूठा है कि आप इस तरह की योजना को लेकर आए जोकि अपनी प्रकृति और दर्शकों के लिए सही बैठता है। सोनी वाईएवाई! यह दोनों पर सही बैठता है।”

उन्होंने कहा, “जब यह मेरे समक्ष आया तो मुझे तुरंत समझ में आ गया कि यह बहुत ही मजेदार होगा और जिसे मैं करना चाहता था। ‘वाईएवाई! फिलासफी’ बच्चों के लिए है। ठीक वैसा ही जैसा हम बच्चों के लिए इस गाने के जरिये लाना चाहते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493