अमिताभ भारत-पाक मैच के लिए कोलकाता रवाना

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ टी-20 विश्व कप में शनिवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए कोलकाता रवाना हो गए हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को 7.30 बजे भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले अमिताभ राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगे।

अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर विमान में बैठे अमिताभ के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, “बच्चन ब्वॉयज इन द हाउस। अब करके दिखाएं भारत। तैयार हो जाओ, कोलकाता रॉक।”

अमिताभ का कार्यक्रम इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहा है। अभी शुक्रवार को ही वह दुबई में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा)’ में शामिल हुए थे। जहां उन्हें ‘पीकू’ में उनके अभिनय के लिए पुरुस्कार से नवाजा गया था और ‘लिविंग लेजेंड’ के रूप में सम्मानित भी किया गया।

कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के मैच में जहां अमिताभ राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे, वहीं पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली अपने देश का राष्ट्रगीत प्रस्तुत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493