अमिताभ 2019 में भी फिल्मों में वयस्त रहेंगे

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन इस वर्ष 75 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनके काम के जज्बे व जोश में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। वह कहते हैं कि 2019 में भी उनकी ‘वर्क डायरी’ भरी होगी।

अमिताभ ने रविवार रात अपने ब्लॉग में लिखा, “.. खुशकिस्मती की बात है कि कल से फिर काम शुरू करने जा रहा हूं.. ‘102 नॉट आउट।’ इस महीने के अंत में या अगस्त शुरू होने के कुछ दिनों के भीतर इसकी शूटिंग खत्म हो जाने की उम्मीद।”

उन्होंने लिखा, “और फिर ‘केबीसी’.. उसके बाद कुछ अन्य परियोजनाएं.. फिर ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ और उसके बाद भी 2018 में अन्य बहुत कुछ। उम्मीद है, 2019 में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।”

अमिताभ का जन्मदिन 11 अक्टूबर को है। वह फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में अभिनेता ऋषि कपूर के पिता बने हैं, जबकि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में वह पहली बार आमिर खान के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493