‘अमेरिकन आइडल’ को जज करना कैटी पेरी को कर रहा प्रेरित

लॉस एंजिलिस, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका और लेखिका कैटी पेरी ने कहा कि ‘अमेरिकन अइडल’ को जज करने से उन्हें अपने संघर्ष के दिनों की सारी बातें याद आ रही हैं जिससे उन्हें प्रेरणा मिल रही है।

पेरी ने एक बयान में कहा, “मेरा मतलब है, यह बहुत खूबसूरत है। यह मुझे मेरे जीवन से जुड़ी सभी बातों को याद दिलाता है और प्रेरित करता है। यह अमेरिकन सपने को साकार करता है।”

उन्होंने कहा, “जैसे हम सभी इसे बचपन से देखते आए हैं। और, आप जानते हैं, कुछ लोग हैं जिनके बारे में मैं उनकी उपस्थिति, उनके व्यक्तित्व, उनकी प्रतिभा..उनके पूरे पैकेज के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती।”

मुकाबले के मार्गदर्शन पर उन्होंने कहा, “देखभाल करने को लेकर सक्षम होने के चलते मैं कह सकती हूं कि मैं एक गुरु की तरह इन बच्चों की बहुत देखभाल करती हूं। इन्हें सलाह देती हूं जिसके इस्तेमाल से उम्मीद करती हूं कि वे जीतें।”

उन्होंने कहा, “मेरे कहने का मतलब है कि मैं इन बच्चों से बहुत प्रभावित हूं और मुझे यह करना अच्छा लगता है।”

ल्यूक ब्रायन और लियोनेल रिची के साथ पेरी ‘अमेरिकन आइडल’ में निर्णायक मंडल में हैं, जो जी कैफे पर भारत में प्रसारित होता है। वह कहती हैं कि शो की टीम उनके लिए परिवार की तरह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493