‘अमेरिकन आइडल’ 15वें सत्र के बाद समाप्त

लॉस एंजेलिस, 12 मई (आईएएनएस)। गायन आधारित रियलिटी शो ‘अमेरिकन आइडल’ 15वें सत्र के बाद समाप्त हो जाएगा। शो के 15वें सत्र का प्रीमियर जनवरी, 2016 में होगा। यह घोषणा प्रसारक कंपनी फॉक्स ने की।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, 15वें सत्र में गायिका जेनिफर लोपेज, हैरी कोनिक जूनियर और कीथ अर्बन बतौर निर्णायक शो में वापसी करेंगे। शो के मेजबान रयान सीक्रिस्ट होंगे।

अंतिम ‘अमेरिकन आइडल’ में मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।

साइमन फलर द्वारा निर्मित ‘अमेरिकन आइडल’ का पहला सत्र 2002 में आया था, जिसके निर्णायक साइमन कॉवेल, पाउला अब्दुल और रेंडी जैकसन थे। इसके 14 सत्रों में मारिया कैरे, निकी मिनाज, स्टीवन टाइलर, कारा डियो गार्डी और एलन डीजेनेरस जैसी हस्तियां निर्णायक रह चुकी हैं।

इस रियलिटी शो ने सीक्रिस्ट को एक हस्ती बना दिया है, जो पहले सत्र से शो की मेजबान कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493