अमेरिकन एक्सप्रेस के अध्यक्ष एड गिलिगन का निधन

वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकन एक्सप्रेस के अध्यक्ष एड गिलिगन नहीं रहे। उनका निधन टोक्यो से न्यूयार्क की विमान यात्रा के दौरान हो गया।

मीडिया रपटों के मुताबिक, गत सप्ताहांत 55 वर्षीय एड गिलिगन का निधन हो गया।

अमेरिकन एक्सप्रेस की प्रवक्ता मैरिना नोर्विले ने कहा कि वह कारोबार के सिलसिले में जापान गए हुए थे। शुक्रवार को एक निजी विमान से वह अपने घर न्यूयार्क लौट रहे थे। रास्ते में ही उनकी तबियत बिगड़ गई। विमान में उनके साथ कंपनी के कई अन्य अधिकारी भी थे।

अमेरिकन एक्सप्रेस के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केन शिनॉल्ट ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा है, “यह हम सभी के लिए दुखद और अविश्वसनीय है, जिसे एड के साथ काम करने का सुअवसर मिला और उनकी गहरी समझ, नेतृत्व क्षमता और लगनशीलता का लाभ मिला।”

शिनॉल्ट ने कहा, “गिलिगन हमारे मूल्यों और उद्यमिता की भावना के साक्षात रूप थे, जिन्होंने वर्षो से इस कंपनी का लगातार विकास किया है।”

गिलिगन 1980 में कंपनी में एक प्रशिक्षु के रूप में जुड़े थे। वह कंपनी में कई प्रमुख पदों पर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493