अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में प्रस्तुति देंगी पिंक

लॉस एंजेलिस ,11 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका पिंक वर्ष 2017 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में ‘ब्यूटीफुल ट्रॉमा’ के एक गीत पर प्रस्तुति देंगी।

लॉस एंजेलिस ,11 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका पिंक वर्ष 2017 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में ‘ब्यूटीफुल ट्रॉमा’ के एक गीत पर प्रस्तुति देंगी।

वह 19 नवंबर को आगामी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, गुरुवार को डिक क्लार्क प्रोडक्शंस और एबीसी द्वारा इसकी घोषणा की गई। इस समारोह का प्रसारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

भारत में इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल वीएच1 पर 20 नवंबर को होगा।

‘ब्यूटीफुल ट्रॉमा’ पिंक की सातवीं एल्बम है और यह पिछले महीने जारी हुई थी। इसका शीर्षक गीत अगस्त में ‘वॉट एबाउट अस’ जारी होने के बाद, एल्बम के प्रचार गीत के रूप में सितंबर में जारी किया गया था।

इससे पहले घोषणा की गई थी कि डायना रॉस को लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493