अमेरिकन रैपर के करीब आ रहीं लाना डेल रे

लॉस एंजेलिस, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका लाना डेल रे अमेरिकन रैपर जी-इजी के करीब आ रही हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पिछले सप्ताह कोछिल्ला के दौरान दोनों कई बार साथ दिखे।

सूत्र ने कहा, “पूरे सप्ताहांत दोनों साथ थे। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे। दोनों एक-दूसरे को किस कर रहे थे।”

दोनों कैलिफोर्निया के महोत्सव के आसपास मिले, जहां उन्होंने प्रस्तुति दी। दोनों रैपर केंड्रिक लैमर के सेट पर दर्शकों से लेकर वीआईपी क्षेत्र तक एक-दूसरे के बेहद करीब थे।

सूत्र ने कहा, “यहां सिर्फ वे दोनों नहीं थे, वे अपने दोस्तों के साथ आए थे, लेकिन दोनों आकर्षक दिख रहे हैं। केंड्रिक की प्रस्तुति के दौरान वे नृत्य करती दिखाई दीं और असल में मंच की तुलना में अधिक आकर्षक थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493