अमेरिकन सिनेमाथेक अवार्ड से नवाजी जाएंगी एमी एडम्स

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमी एडम्स इस साल की अमेरिकन सिनेमाथेक अवार्ड की विजेता घोषित की गई है। उन्हें यह अवार्ड 10 नंवबर को प्रदान किया जाएगा।

अमेरिकन सिनेमाथेक के अध्यक्ष रिक निसिता ने कहा, “अमेरिकन सिनेमाथेक एमी एडम्स को पुरस्कार के 31वें प्राप्तकर्ता के रूप में सम्मानित करने को लेकर बेहद खुश है।”

निसिता के मुताबिक, “एमी एडम्स आज के दौर में सबसे ज्यादा प्यार, प्रशंसा और सम्मान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सफलता का दायरा समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘अमेरिकन हसल’ और ‘अराइवल’ से लेकर बाक्स आफिस पर बेहद सफल फिल्मों ‘एनचैन्टेड’ और ‘मैन ऑफ स्टील’ तक फैला हुआ है।

उन्होंने कहा कि समीक्षकों, प्रशंसकों और संगठनों द्वारा कई पुरस्कारों के लिए नामांकित और सम्मानित होने वाली अभिनेत्री के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।

एडम्स को सिनेमाथेक बोर्ड के निदेशकों की चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

इससे पहले रॉबिन विलियम्स, स्टीवन स्पीलबर्ग, टॉम क्रूज, एडी मर्फी और जॉर्ज क्लूनी जैसी हस्तियां इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493