अमेरिका : आवासीय परिसर में गोलीबारी, 10 घायल

कैलिफोर्निया, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में एक अपार्टमेंट में गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैन बर्नार्डिनो पुलिस के प्रवक्ता कैप्टेन रिचर्ड लॉहेड ने कहा, “गोलीबारी परिसर के कॉमन एरिया में हुई और माना जा रहा है कि घायल हुए सभी लोग वयस्क हैं। उनमें से तीन घायलों की स्थिति अति-गंभीर है।”

अब तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है।

लॉहेड ने कहा कि अधिकारियों को ‘1277 ईस्ट लिनवुड ड्राइव’ पर रविवार रात 10.45 बजे गोलीबारी होने की सूचना मिली। घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों को वहां 10 लोग घायल मिले।

उन्होंने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया, “हमें लग रहा है कि यहां मुठभेड़ हुई है।”

लॉहेड ने कहा कि लग रहा है कि बंदूकें और रायफलों को उपयोग किया गया है लेकिन कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “मैं कह सकता हूं कि कई गोलियां चलीं थीं। हम कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गए हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे लायक कोई जानकारी देंगे।”

पड़ोसियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493