सीरिक-पीस डील को अंजाम देने का रास्ता टटोल रहे ईरान और अमेरिका में एक बार फिर बात बिगड़ गई है. अमेरिका ने बुधवार की रात ईरान पर सिलसिलेवार एयरस्ट्राइक की. इससे पहले तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तीन कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया था. कमर्शियल जहाजों पर ईरान के इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने एयरस्ट्राइक का यह कदम उठाया है. ईरानी मीडिया ने बताया है कि देश के दक्षिणी हिस्से में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है. खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक को निशाना बनाया.
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन कमर्शियल जहाजों पर किया हमला,अमेरिका बोला- यह बर्दार्श्त नहीं, भुगतनी होगी इसकी सजा,बुधवार की रात अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी इलाकों में की एयरस्ट्राइक,ईरान के केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक पर अमेरिकी हमले
dharmpath.com dharmpath