अमेरिका ओपन : स्वितोलिना प्री क्वार्टर फाइनल में

न्यूयॉर्क, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-7 टेनिस खिलाड़ी यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना ने साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

स्वितोलिना ने चीन की वांग कियांग को तीसरे दौर के मुकाबले में 6-4, 6-4 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

वांग ने मुकाबले में 19 विनर्स लगाए जबकि स्वितोलीना ने 14 विनर्स लगाए। वांग को हालांकि 27 अनफोसर्ड एरर का नुकसान उठाना पड़ा जबकि यूक्रेन की खिलाड़ी ने 15 अनफोर्सड एरर लगाईं।

अगले दौर में उनका सामना लातविया की अनस्ताजिया सेवास्तोवा से होगा। दोनों के बीच अभी तक एक मुकाबला हुआ है। कोलंबिया के काली में खेले गए इस मुकाबले में स्वितोलिना ने 6-3, 7-6 (9-7) से जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493