अमेरिका और क्यूबा के बीच 1959 के बाद पहली वार्ता

पनामा सिटी, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रॉड्रिगेज के साथ पनामा सिटी में वार्ता की। दोनों देशों के बीच 56 साल बाद यह सर्वोच्च स्तरीय वार्ता हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को अपनी रपट में बताया कि दोंनों देशों के बीच आखिरी उच्च स्तरीय वार्ता 1959 में हुई थी। इस दौरान क्यूबा के पूर्व नेता फिदेल कास्त्रो ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सोन के साथ मुलाकात की थी।

दोनों देशों के बीच गुरुवार को हुई यह वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो की एतिहासिक मुलाकात के पहले हुई है। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार से यहां शुरू हुए अमेरिकी देश संगठन के शिखर सम्मेलन के सातवें संस्करण से इतर मुलाकात होगी।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्यूबा के मौजूदा हालात का पूरी तरह से निरीक्षण कर लिया है। इसके साथ ही सिफारिश की है कि व्हाइट हाउस को आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों की सूची से क्यूबा को हटा देना चाहिए।

यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि व्हाइट हाउस को इस संबंध में कांग्रेस को एक रपट सौंपनी होग जिसकी 45 दिनों तक समीक्षा की जाएगी।

सबसे पहले अमेरिका ने 1982 में आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों में क्यूबा का नाम शामिल किया था।

ओबामा और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने पिछले साल मध्य दिसंबर में घोषणा की थी कि वे रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में काम करेंगे।

तब से लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की बहाली और दूतावासों को दोबारा से खोलने के लिए के लिए तीन दौर की वार्ता हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493