अमेरिका करेगा बाल्टीमोर पुलिस के तौर-तरीके की जांच

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्याय मंत्रालय की बाल्टीमोर में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत युवक की संदिग्ध मौत के बाद बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कामकाज के तौर-तरीकों की जांच करने की तैयारी है। अश्वेत युवक की मौत के बाद बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

बाल्टीमोर की महापौर स्टेफनी रॉलिंग्स ब्लेक के आग्रह के बाद न्याय मंत्रालय ने जांच करने का फैसला किया है। बाल्टीमोर शहर में 600,000 लोग रहते हैं, जिनमें से दो-तिहाई अश्वेत हैं।

समाचार चैनल ‘सीएनएन’ ने कानून प्रवर्तन सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को बाल्टीमोर पुलिस ने एक अश्वेत युवक फ्रेडी ग्रे (25) को गिरफ्तार किया था। फ्रेडी की मौत पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। इस बात के सार्वजनिक होने के बाद बाल्टीमोर सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन और दंगा-फसाद शुरू हो गया था।

इस संबंध में छह पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। उन पर गलत तरीके से सजा देने और हत्या तक के विभिन्न आरोप लगाए गए हैं।

रॉलिंग्स ब्लेक ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की छानबीन पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण सुधार लाने की दिशा में जरूरी है। वह और बाल्टीमोर वासी इस बदलाव को देखना चाहते हैं।

ब्लेक ने संवाददाताओं को बताया, “मैं न्याय मंत्रालय से इस मामले की छानबीन करने का अनुरोध कर रही हूं कि क्या हमारा पुलिस विभाग तलाशी और गिरफ्तारी की उन गतिविधियों में संलिप्त है, जो चौथे संशोधन का उल्लंघन करता है।”

न्याय मंत्रालय फ्रेडी के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन होने के मामले की पहले से ही जांच कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493