अमेरिका का पेरिस समझौते से अलग होना ‘बड़ी गलती’ : रूस

मास्को, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रूस ने अमेरिका के पेरिस समझौते से खुद को अलग करने के निर्णय को ‘बड़ी गलती’ करार देते हुए आलोचना की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्राकृतिक संसाधन व पर्यावरण मंत्री सर्गेई दोंसकोई ने फेसबुक पर लिखा, “यह एक भयानक गलती है!!! राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में इस समझौते के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य (अमेरिका) को अलग कर रहे हैं।”

दोंसकोई ने कहा, “इतिहास के संदर्भ में अप्रत्याशित कुछ भी नहीं है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए हुए अंतर्राष्ट्रीय समझौते क्योटो प्रोटोकॉल से अमेरिका को वापस कर लिया था, वही दोहराया है।”

अमेरिका ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते से वापसी के अपने फैसले की सूचना दी। ट्रंप ने हालांकि जून में ही समझौते को अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए इससे अलग होने की बात कही थी।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार रात संवाददाताओंसे कहा, “पेरिस समझौते से अमेरिका के अलग होने का निर्णय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और वैश्विक सुरक्षा को बढ़ावा देने के वैश्विक प्रयासों के बीच एक बड़ी निराशा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493