वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी व्यापार घाटा मार्च में 49 अरब डॉलर रहा है, जिसमें फरवरी के मुकाबले 15 फीसदी की गिरावट है।
मार्च में देश का निर्यात 2 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 208.5 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 1.8 फीसदी गिरकर 257.5 अरब डॉलर रहा।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सरकार के ये आंकड़ें विश्लेषकों के अनुमानों के करीब ही हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चीन के साथ व्यापार से अमेरिका की खराब विदेस नीति को लाभ पहुंचा है। चीन के साथ व्यापार घाटा मार्च में 11 फीसदी गिरकर 25.9 अरब डॉलर रहा।
ट्रंप ने मार्च में इस्पात के आयात पर 25 फीसदी जबकि एल्यूमिनियम के आयात पर 10 फीसदी तक का शुल्क बढ़ा दिया था लेकिन बाद में कनाडा, मेक्सिको, अर्जेटीन, ब्राजील और ईयू जैसे करीबी व्यापारिक साझेदार देशों को इससे अस्थाई छूट दी थी।
dharmpath.com dharmpath