वाशिंगटन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में कीस्टोन पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद इसे बंद कर दिया गया है।
द हिल के मुताबिक, ट्रांसकनाडा क्रू ने पाइपलाइन से गैस रिसाव का पता लगने के बाद गुरुवार को इसे बंद कर दिया। यह रिसाव साउथ डकोटा के मार्शल काउंटी में पंपिंग स्टेशन के पास हुआ।
ट्रांसकनाडा का अनुमान है कि पाइपलाइन के बंद होने से पहले 5,000 बैरल तेल का रिसाव हुआ है।
कंपनी का कहना है कि वह स्थिति के आकलन के लिए स्टेट रेगुलेटर्स और हानिकारक सामग्री सुरक्षा प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath