ईरान के नागरिकों को अमेरिका की यात्रा करने के दौरान हर तरह की सुविधा बरतने और सजग रहने को कहा गया है।
यात्रियों के लिए यह एडवाइजरी उन रिपोर्टों के बाद आई है जिसमें कहा गया कि ईरान के कई यात्रियों को अमेरिका जाने के लिए विमान में चढ़ने से रोका गया।
अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत कुछ चुनिंदा देशों से आव्रजकों की सीमा सीमित की गई है। इन देशों में ईरान, इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, यमन और सोमालिया शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath