अमेरिका के कारण खाड़ी में असुरक्षा बढ़ा रही : ईरान

तेहरान, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरानी सशस्त्र बल के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बकेरी ने कहा कि अमेरिका सामरिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति से खाड़ी में केवल असुरक्षा की भावना को बढ़ावा दे रहा है।

तेहरान, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरानी सशस्त्र बल के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बकेरी ने कहा कि अमेरिका सामरिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति से खाड़ी में केवल असुरक्षा की भावना को बढ़ावा दे रहा है।

‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, बकेरी ने रविवार को दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में संवाददाताओं से कहा, “हमेशा से अमेरिकियों की जहां भी उपस्थिति रही है वहां उन्होंने असुरक्षा के बीज बोए हैं।”

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि खाड़ी देश अपने दम पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम हैं और इस क्षेत्र में अमेरिकी उपस्थिति ने केवल असुरक्षा पैदा की है।

वहीं, शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने भी कहा था कि खाड़ी में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति ‘अवैध’ है और इस क्षेत्र में तनाव पैदा करेगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493