अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 2 की मौत

हॉस्टन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य के हॉस्टन शहर की एक परिवहन कंपनी में बुधवार तड़के गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

स्थानीय टीवी स्टेशन के मुताबिक, यह गोलीबारी हॉस्टन की ‘नाइट’ परिवहन कंपनी में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.45 बजे हुई।

कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने एक शख्स पर गोली चला दी और फिर स्वयं को भी गोली से उड़ा दिया।

हॉस्टन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमलावर को सुबह नौकरी से निकाल दिया गया था लेकिन वह शाम में हथियार के साथ वापस लौटा और गोली चला दी।

इस घटना में एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया है।

यह कंपनी मोर्टन रांच हाई स्कूल के पास है और इसे एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था लेकिन अब इस बंद को हटा दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493