अमेरिका के टेक्सास में पुलिसकर्मी को गोली मारी

हॉस्टन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में सैन एंटोनियो के पुलिस मुख्यालय के बाहर रविवार को एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिसकर्मी बेंजामिन मारकोनी (50) को उस समय गोली मारी गई जब वह रविवार सुबह अपनी कार में बैठ गए थे कि तभी पीछे आकर रूकी एक कार से उतरे शख्स ने उनके सिर पर गोली मार दी।

संदिग्ध यहीं नहीं रूका उसने मारकोनी को एक औ्र गोली मारी।

सैन एंटोनियो पुलिस प्रमुख विलियम मैकमानस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

मैकमानस ने कहा, “यह एक भयावह सपने की तरह है। यह हमेशा से बहुत मुश्किल रहा है, देशभर में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है।”

संदिग्ध ने काले रंग की हूडी, बैगी पैंट्स पहन रखी थी। संदिग्ध अभी गिरफ्त में नहीं आ पाया है। उसके उद्देश्य का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493