डलास पुलिस विभाग के प्रमुख डेविड ब्राउन ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि वह इस योजना को मंजूरी देने की जिम्मेदारी लेते हैं।
गौरतलब है कि जिस कमरे में बंदूकधारी छिपा था, वहां बम से लैस एक रोबोट को तैनात किया गया था। इसके बाद यह बहस छिड़ गई है कि क्या खतराक संदिग्धों को मार गिराने के लिए रोबोट का इस्तेमाल सही है।
पुलिस प्रमुख ने यह कहकर अपने फैसले का बचाव किया कि अन्य विकल्पों से पुलिस अधिकारियों के लिए अत्यधिक खतरा हो सकता था।
dharmpath.com dharmpath