वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद को लेकर रूसी जांच का निरीक्षण कर रहे न्याय विभाग के अधिकारी को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है।
बीबीसी की गुरुवार की खबर के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव कंजरवेटिव ने डिप्टी अटॉर्नी जनरल रॉड रोसेनस्टेन को हटाने के प्रयास में महाभियोग का प्रस्ताव दाखिल किया है।
प्रतिनिधि मार्क मीडोज और जिम जॉर्डन द्वारा बुधवार शाम को यह प्रस्ताव पेश किया गया।
उन्होंने रॉड के ऊपर जांच में असहयोग का आरोप लगाया है, जिसे उनके विभाग ने नकार दिया है।
महाभियोग को सदन में बहुमत से मंजूरी दे दी जाएगी और रोसेनस्टेन को दोषी करार देने के लिए लिए दो-तिहाई अमेरिका सीनेटरों का समर्थन मिलना चाहिए, जिसके बाद उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।
अप्रैल 2017 में डिप्टी अटॉर्नी जनरल बनने के कुछ ही सप्ताह में रोसेनस्टेन विवादों में घिर गए थे। उन्होंने एक ज्ञापन जारी किया था जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एफबीआई प्रमुख जेम्स कॉमे को बाहर निकालने के फैसले का कारण जाहिर किया था। कॉमे 2016 अमेरिकी चुनावों में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच कर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath