अमेरिका के बार में गोलीबारी, कई घायल

वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक बार में गुरुवार को हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।

वेंट्यूरा काउंटी स्थित अग्निशमन विभाग ने ट्वीट कर बताया, “सिटी ऑफ थाउजैंड ओक्स में बॉर्डरलाइन पर गोलीबारी होने की खबर है।”

एबीसी-7 आईविटनेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी बरने वाला बंधूकधारी अब तक पकड़ में नहीं आया है। एबीसी-7 आईविटनेस न्यूज ने बॉर्डरलाइन बार और थाउजैंड ओक्स के ग्रिल की जो तस्वीर प्रसारित की है, उसमें पुलिस की दर्जनों गाड़ियों ने इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है।

एक चश्मदीद ने एबीसी-7 आईविटनेस न्यूज को बताया कि बंदूकधारी के दरवाजे से बाहर निकल भागने से पहले कम से कम 12 गोलियों की आवाज सुनी गईं। एक सुरक्षाकर्मी जख्मी होकर फर्श पर पड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी ने गोलीबारी करने से पहले बार के भीतर स्मोक ग्रेनेड छोड़े।

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उन्होंने एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला खजांची को गोली लगते देखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493