अमेरिका के माल में गोलीबारी, कई घायल

वाशिंगटन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक मॉल के बाहर सोमवार को गोलीबारी की वारदात में कई लोग घायल हो गए।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अश्वेत व्यक्ति ने सोमवार सुबह रैंडल्स सुपरमार्केट स्ट्रिप सेंटर के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाद में हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने ट्विटर पर घटना की पुष्टि करते कहा, “एक संदिग्ध ने कई लोगों पर गोलीबारी की। घायलों की स्थिति की गंभीरता अभी स्पष्ट नहीं है।”

पुलिस ने कहा कि वेसलयान इलाके में हुई इस हिंसात्मक वारदात के पीछे छिपी मंशा अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

इलाके में यातायात रोक दिया गया और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493